छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना बनी राखी के जीवन का संबल …

By lokesh sharma|23 Apr 2026, 10:57 AM
f X W

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी है। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है ग्राम कर्रा, पाटी पारा की रहने वाली राखी ने। राखी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। पिछले वर्ष एक दुखद हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और घर चलाने की चुनौती उनके सामने खड़ी थी। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई।

Advertisement
Advertisement

राखी बताती हैं कि हर महीने उनके खाते में आने वाले 1000 की राशि ने उनकी आर्थिक चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। उन्होंने इन पैसों से अपने दोनों बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम किया। राखी खेती-बाड़ी के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे सिलाई की सामग्री खरीदने में करती हैं। इससे वे गाँव की अन्य महिलाओं के ब्लाउज़ और कपड़े सिलकर अपनी आय बढ़ा रही हैं। राखी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। इन पैसों से अब मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता। शासन की एक छोटी सी आर्थिक मदद किसी परिवार की दिशा बदल सकती है। महतारी वंदन योजना ने न केवल राखी को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। आज राखी अपने गाँव में स्वावलंबन की एक नई पहचान बन चुकी हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बच्चों की शिक्षा से पोषण तक, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins