छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मरीन ड्राइव पर सजेगा रोशनी का महापर्व, लाखों दीपों से चमकेगा रायपुर…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 1:03 PM
f X W

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस खास अवसर पर शहर 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मरीन ड्राइव पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और सुचारु संचालन को लेकर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement

लाखों दीपों से रोशन होगा शहर जिला प्रशासन के अनुसार 17 सितंबर की शाम रायपुर में एक साथ लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से सेवा, संकल्प और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर दीप जलाएं और रायपुर को रोशनी से भर दें। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से शाम 7 बजे दीप लेकर पहुंचने की अपील की गई है। प्रशासन ने कहा कि हर व्यक्ति एक दीप प्रज्वलित कर सशक्त रायपुर, सशक्त छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी निभा सकता है। सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर मरीन ड्राइव में होने वाले इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को पार्किंग, आवागमन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए आयोजन को सफल बनाएं। कई अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, पुलिस डीसीपी जोन मध्य तारकेश्वर पटेल, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क पवन गुप्ता, एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि 17 सितंबर का यह आयोजन रायपुरवासियों के लिए विशेष अवसर होगा। लाखों दीपों की रोशनी के साथ शहर में एकता, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

READ ALSO  Rajnandgaon : मोक्ष का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins