छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ग्रामीण विकास की पहल को मिलने लगा प्रोत्साहन…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 12:27 PM
f X W

डोंगरगढ़/बेलगांव | शिवपुरी में स्मार्ट क्लास व बेलगांव में सौर सिंचाई प्रणाली का एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के सहयोग से समर्थन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के 15 गांवों में संचालित होलीस्टिक रूरल डेवलपमेंट प्रोग्राम के चल रही विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन की उपाध्यक्ष व सीएसआर रीजनल हेड, सेंट्रल इंडिया रुपाली गोस्वामी ने ग्राम शिवपुरी व बेलगांव का भ्रमण कर स्मार्ट क्लासरूम एवं 5 एचपी सौर सिंचाई प्रणाली का जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement

शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं लाभार्थी किसानों से संवाद कर इन सुविधाओं के उपयोग एवं प्रभाव की जानकारी ली। परियोजना की गतिविधियों एवं ग्रामीण समुदाय की सहभागिता की सराहना करते हुए टीम को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान समर्थन चैरिटेबल ट्रस्ट के इकबाल शेख, स्टेट हेड कृष्णा श्रीनिवासन, प्रोजेक्ट मैनेजर भाया सिंह झारे, सोशल मोबिलाइजेशन ऑफिसर नंदलाल साहू, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट दिव्या रानी कश्यप, लुकेश्वरी पिस्दा, अकाउंटेंट अभिषेक मिश्रा, पुरुषोत्तम उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बीजापुर के दूरदराज गांवों में स्वास्थ्य शिविर, 405 मरीजों को मिला इलाज और चिकित्सा सुविधा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins