छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : जनगणना में लगे कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती, कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य …

By lokesh sharma|17 Apr 2026, 4:00 PM
f X W

रायपुर । राज्य सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए इसमें लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है। अब जनगणना कार्य में संलग्न किसी भी कर्मचारी को अवकाश लेने के लिए कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Advertisement
Advertisement

गृह विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के अनुसार, बिना कलेक्टर की स्वीकृति के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे।

विशेष परिस्थितियों में अवकाश के लिए आवेदन जिला जनगणना शाखा के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद ही स्वीकृति मिलेगी। इतना ही नहीं, पहले से स्वीकृत छुट्टियों के मामलों में भी कर्मचारियों को दोबारा आवेदन कर कलेक्टर और जिला जनगणना अधिकारी से अनुमोदन लेना अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को अन्य सभी कार्यों की तुलना में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : मानपुर में मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins