छत्तीसगढ़कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : रफ्तार का कहर सड़क पर, मरे मिले एक दर्जन से ज्यादा मवेशी…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 1:12 PM
f X W

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना चारामा थाने के कानापोड़ के पास NH-30 का है। जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को रौंद दिया।

Advertisement
Advertisement

इस हादसे में 12 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की सतत एवं प्रभावी पहल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins