छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खुदाई व कटाई मशीन पर बना मॉडल नेशनल के लिए चयनित…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 10:41 AM
f X W

राजनांदगांव , शासकीय हाई स्कूल पनेका की छात्रा आयुषी देवांगन द्वारा तैयार किए गए नवाचारी खुदाई एवं कटाई मशीन मॉडल का चयन इंस्पायर अवॉर्ड के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। विज्ञान विषय की व्याख्याता शाहीन खान के मार्गदर्शन में तैयार यह मॉडल कृषि क्षेत्र में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

मॉडल की मुख्य परिकल्पना खेतों में उगने वाले खरपतवार और अनुपयोगी छोटे पौधों की कटाई के साथ-साथ जमीन की आवश्यक गहराई तक खुदाई करने के लिए की गई है। कम लागत में निर्मित यह मशीन किसानों के श्रम और समय दोनों की बड़ी बचत करेगी।

स्थानीय समस्याओं के समाधान और व्यावहारिक सोच पर आधारित यह मॉडल विद्यार्थियों के वैज्ञानिक नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है। छात्रा को वैज्ञानिक अवधारणा, कार्यप्रणाली और प्रभावी प्रस्तुतीकरण के स्तर पर तैयार करने में मार्गदर्शक शिक्षिका शाहीन खान की मुख्य भूमिका रही।

एनआईटी के कार्यशाला में शामिल होंगे: राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल को और अधिक प्रभावी व तकनीकी रूप से मजबूत करने ्2 और 3 सितंबर को एनआईटी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में प्राचार्या ए. देवांगन के प्रोत्साहन के साथ व्याख्याता शाहीन खान व छात्रा आयुषी देवांगन अपने मॉडल के साथ शामिल होंगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत, 3 गंभीर…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins