छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता पर हुई कार्यशाला…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 12:22 PM
f X W

डोंगरगढ़ | नई दिल्ली में जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस विषय पर महिला विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुई। कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, महिलाओं की शासन व निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी, महिलाओं से जुड़े विषयों को ध्यान में रखते हुए नीतियों और योजनाओं के निर्माण व क्रियान्वयन जैसे विषयों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर विधायक बघेल ने कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों, महिला विधायकों के साथ संवाद करते हुए महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने विचार साझा किया। कहा कि शासन व्यवस्था में महिलाओं की समान व सार्थक भागीदारी करना एक सशक्त और समावेशी समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। कार्यशाला से प्राप्त अनुभवों व सीख को क्षेत्र के विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : लगातार 4 घंटे की बारिश से अस्पताल परिसर फिर डूबा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins