छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : हितग्राही को प्रतीकात्मक चॉबी देकर सम्मानित किया…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 12:07 PM
f X W

डोंगरगांव | प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 2 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत नवनिर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम हुआ। इसमें विकासखंड डोंगरगांव के सभी ग्राम पंचायतों में अप्रैल से अब तक तक पूर्ण हो चुके 1436 आवास हितग्राहियों के गृह प्रवेश के अवसर पर ग्राम पंचायत दर्री के जनपद पंचायत स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्राम पंचायत में निर्मित कुल 26 आवास हितग्राहियों को आवासों में पूजा अर्चना करते हुए गृह प्रवेश कराया गया।

Advertisement
Advertisement

साथ ही कला जत्था के माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया। पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत लाभांवित प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही जमुना बाई गंगा राम कौशिक को शाल श्रीफल व प्रतीकात्मक चॉबी देकर सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजिता पडौती, जिला महामंत्री डिकेश साहू आदि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पूर्वी कोर्राम प्रथम ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins