छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गौतम का प्रयास विद्यालय में चयन…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 12:17 PM
f X W

डोंगरगढ़ | भंडारपुर के मेधावी छात्र गौतम वर्मा का प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रयास आवासीय विद्यालय, रायपुर में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। गौतम, रविन्द्र वर्मा के पुत्र हैं। वे शुरुआत से पढ़ाई में अव्वल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

कक्षा आठवीं की परीक्षा में उन्होंने 91.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। गौतम की सफलता से परिवार में खुशी है। क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल है। इस मौके पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भंडारपुर के व्याख्याता राघवेंद्र सिन्हा ने गौतम को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins