छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गणेश प्रतिमाओं के आगमन, स्थापना, झांकी निर्माण पर समितियों से की चर्चा…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 12:19 PM
f X W

डोंगरगढ़ , गणेश उत्सव को लेकर बुधवार को डोंगरगढ़ थाने में प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में करीब 14-15 गणेश उत्सव समितियों के 50 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य पूरे आयोजन के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना रहा।

Advertisement
Advertisement

14 सितंबर से शुरू होने वाले उत्सव के लिए बैठक में एसडीएम अक्षय दोषी ने गणेश प्रतिमाओं के आगमन, स्थापना, झांकी निर्माण और विसर्जन व्यवस्था को लेकर समितियों से विस्तार से चर्चा की। समितियों से आयोजन के दौरान आने वाली परेशानियों और उनके समाधान की जानकारी ली गई। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि विसर्जन से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा। प्रशासन ने सभी समितियों को निर्देश दिए कि आयोजन से दो दिन पहले डीजे, झांकी व वाहनों की संख्या सहित आयोजन से संबंधित जानकारी एसडीएम कार्यालय में जमा करें। साथ ही प्रत्येक समिति को 5 से 10 जिम्मेदार सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विसर्जन के दौरान प्रशासनिक समन्वय बेहतर तरीके से किया जा सके।

प्रशासन ने पहले से तैयारी शुरू कर दी बताया गया कि आने वाले दिनों में पुरस्कार वितरण से संबंधित आयोजन समितियों के साथ भी प्रशासन की बैठक हो सकती है। गणेश उत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को गणपति स्थापना के साथ होगी। वहीं 26 सितंबर की रात 10 से अधिक समितियां चलित झांकियों के साथ महावीर तालाब में प्रतिमा विसर्जन में शामिल होगी। रातभर चलने वाले इस आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक में एसडीओपी केशरी नंदन नायक, थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल, तहसीलदार अमिय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

READ ALSO  राजनांदगांव : रुदगांव में रामधुनी स्पर्धा, मंडलियों ने दी प्रस्तुति ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins