छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : बेखौफ हैं चोर, दिनदहाड़े वारदात पुलिस चौकी के पास शटर उखाड़े…

By kadwaghut|13 Sep 2026, 10:12 AM
f X W

शहर सहित आसपास के क्षेत्र में 24 घंटे में चोरों ने 8 जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सबसे बड़ी चोरी शहर के आर्शीर्वाद कालोनी में हुई है। यहां सूने मकान से डेढ़ लाख रुपए कैश सहित 50 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली है। वहीं तुमड़ीबोड़ में पुलिस चौकी के ठीक सामने के दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की गई है। आर्शीर्वाद कालोनी में रहने वाले कुल प्रकाश वालदे बाल कल्याण समिति में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2 से 3 के बीच वे मकान में ताला लगाकर अपने काम पर गए थे। इस दौरान घर में कोई भी नहीं था। इसी एक घंटे में चोर ने उसके मकान के मेन गेट की कुंडी उखाड़ी फिर दो अलग-अलग कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़कर डेढ़ लाख रुपए कैश सहित 50 लाख रुपए से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली है।

Advertisement
Advertisement

हालाकि बसंतपुर पुलिस ने महज 4 लाख रुपए की चोरी की एफआईआर दर्ज की है। कुल प्रकाश ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान उनकी बहन घर आई थी। जिन्होंने भी अपनी सारी ज्वेलरी घर में ही छोड़ दी थी। तीज के समय वापस ले जाने की बात कही थी। चोरी गए जेवरात में उनकी बड़ी बहन की ज्वेलरी भी शामिल हैं। आसपास के लोगों को भनक नहीं: आशीर्वाद कॉलोनी में हुई चोरी को लेकर पुलिस को अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। सिर्फ घंटेभर के भीतर मकान के मेन गेट से लेकर और फिर आलमारी और लॉकर का ताला तोड़ा गया है। आशंका है कि पेशेवर चोर या गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। इसके चलते पुलिस को संदेहियों की फुटेज भी नहीं मिली है।

तुमड़ीबोड़ में लगातार हो रही चोरी से व्यापारी परेशान हैं। पुलिस की कमजोर मानिटरिंग को लेकर आक्रोश की ​भी स्थिति हैं। डेढ़ साल में ही तुमड़ीबोड़ की दुकानों में 10 बार चोरी हो चुकी है। आए दिन इस तरह की वारदात हो रही हैं। व्यापरियों ने बैठक कर पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा हैं। चौकी के ​ सामने तीन दुकानों का शटर उखाड़ा जाना भी पुलिस को चुनौती देने जैसी स्थिति हैं।

READ ALSO  CG : सीमेंट से भरी ट्रक पुलिया से पलटी, चालक मौके से फरार…

शुक्रवार- शनिवार की द​रमियानी रात ही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिखली चौकी क्षेत्र के परमालकसा और कोतवाली क्षेत्र के जनता कालोनी में भी चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने इन दोनों जगहों पर सूने मकानों को निशान बनाया हैं। जहां तीन लाख रुपए से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली गई है। हालाकि इस दोनों चोरी में पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। ​जिसके चलते चोरी गए जेवरात की वास्तविक कीमत अभी पुलिस ने अधिकृत तौर पर साझा नहीं की है।

बता दें कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने का दावा किया है। इसके अलावा संदेहियों का चेंकिंग अभियान भी जारी है। इस बीच चोरी की ऐसी वारदातों ने दावों की पोल खोल दी है। दूसरी ओर इन वारदातों को लेकर पुलिस को आशंका है कि दूसरे राज्य से पहुंचा कोई पेशेवर गैंग वारदात को अंजाम दे रहा है। ​पुलिस टीम स्थानीय संदेहियों से भी पूछताछ कर रही है। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच जारी होने का दावा किया है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins