छत्तीसगढ़

CG : सुपेला फ्लाइओवर में पलटा तार से लदा ट्रक, लग गया जाम …

By kadwaghut|04 Nov 2026, 3:46 PM
f X W

भिलाई । नेशनल हाईवे पर एक पल की झपकी ने बड़े हादसे का खतरा पैदा कर दिया। भिलाई के सुपेला चौक के समीप फ्लाइओवर पर लोहे के तारों से लदा मालवाहक ट्रक पलट गया। चालक को नींद की झपकी आई और ट्रक डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गया। हादसे के दौरान ट्रक का टायर भी फट गया। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रक की चपेट में कोई छोटा वाहन या राहगीर नहीं आया, वरना जानलेवा हादसा हो सकता था।

ट्रक रायपुर से लोहे के तारों का बंडल लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था। सुपेला फ्लाइओवर से उतरते समय चालक को झपकी आ गई। उसने वाहन को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

फ्लाइओवर पर लगा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
हादसे के बाद फ्लाइओवर पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर ट्रक पलटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मशक्कत कर एक तरफ का रास्ता खुलवाया, ताकि वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जा सके।

चालक ने पुलिस को बताई झपकी आने की बात
पुलिस को दिए बयान में ट्रक चालक प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई थी। उसने ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन अनियंत्रित होकर पलट चुका था।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच भी यही चर्चा रही कि ट्रक की चपेट में कोई राहगीर या छोटा वाहन नहीं आया, यह बड़ी राहत की बात है। व्यस्त नेशनल हाईवे पर इस तरह का हादसा कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकता था।

READ ALSO  कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button