छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ‘नियोन रास गरबा 1.0’ की तैयारी शुरू, दो दिवसीय गरबा वर्कशॉप का होगा आयोजन …

By kadwaghut|14 Oct 2026, 11:49 AM
f X W

रायपुर. नवरात्र-2026 के अवसर पर राजधानी में होने वाले ‘नियोन रास गरबा 1.0’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज ने अपने सदस्यों के लिए रायपुर के अवंती विहार स्थित एम डांस एकेडमी में दो दिवसीय गरबा वर्कशॉप का आयोजन किया.

​इस वर्कशॉप में सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. सत्र के दौरान सभी ने गरबा के नए स्टेप्स सीखे, डांस सीक्वेंस का अभ्यास किया और उत्सव के माहौल का आनंद लिया. संगीत, ऊर्जा और उमंग से भरे इन दो दिनों ने सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और बॉन्डिंग को और मजबूत किया.

अब सभी सदस्य 17 अक्टूबर को ‘रोज़बे रिसॉर्ट’ में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘नियोन रास गरबा 1.0’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस मुख्य आयोजन में रंग-बिरंगे परिधानों, मनमोहक धुनों और गरबा की प्रस्तुतियों के साथ एक यादगार शाम की उम्मीद है.

रोटरी के सेवा और मित्रता के संदेश को साकार करते हुए, इस वर्कशॉप ने आगामी कार्यक्रम की सफलता के लिए एक बेहतरीन और उत्साहजनक शुरुआत की है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कांग्रेस नेता पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, गंभीर धाराओं में केस दर्ज ...

Related Articles

Back to top button