छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नीरज बाजपेयी राज्य अलंकरण समारोह रायपुर में दानवीर भामाशाह सम्मान से होंगे अलंकृत

By kadwaghut|04 Nov 2025, 9:36 PM
f X W

राजनांदगांव । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत महोत्सव अंतर्गत राज्य अलंकरण समारोह के तहत दानवीर भामाशाह सम्मान से नगर के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद नीरज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संचालक नीरज बाजपेयी को सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि संस्कारधानी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होना था, शासकीय जमीन तो थी पर एप्रोच रोड नहीं होने से यह अन्य शहर जा रहा था, जब इस बात की जानकारी बाजपेयी परिवार को लगी तो नीरज बाजपेयी अपने पिता द्वारिका नाथ बाजपेयी और परिवारजनों पुष्पा बाजपेयी, प्रीतक बाजपेयी, नवनीत बाजपेयी, वीरक बाजपेयी के साथ मिलकर त्वरित निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज गेट तक 60 फीट चौड़ी 1600 फीट लम्बी महत्वपूर्ण 2.15 एकड़ जमीन शासन को दान कर दी। आज उस पथ से गुजर कर अनेक अनमोल जिंदगी को बचाने में उनके परिवार का बहुमूल्य योगदान साबित हो रहा है। इसी प्रकार कोविड संक्रमण के दौरान नीरज बाजपेयी द्वारा अपने बोरी स्थित नीरज वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल को 74 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था।

इस दौरान जिन बच्चों के माता-पिता दोनों या दोनों में से कोई एक दुनिया में नहीं रहे उन बच्चों की 50 प्रतिशत फीस माफ कर अपने विद्यालय में शिक्षा देने का निर्णय, शासन के निर्णय से पूर्व लेकर बच्चों को लाभांवित करना प्रारंभ कर दिया गया था। इसी प्रकार सेना व पुलिस परिवार के शहीदों के बच्चों को कई वर्षों से 50 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक फीस में छूट देते हुए शिक्षा प्रदाय की जा रही है। संचालक नीरज बाजपेयी द्वारा गरीब, दिव्यांग, अक्षम लोगों का समय-समय पर हर तरह का सहयोग प्रदाय किया जाता रहा है। प्रतिवर्ष शहर के आर्थिक रूप से पिछड़े लगभग 250 बच्चों को स्कूल की फीस में छूट देते हुए जो कि लगभग 10 लाख रूपए होती है शिक्षण प्रदान किया जा रहा है। लगभग 850 बच्चों को शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नीरज ग्रुप आफ स्कूल राजनांदगांव में नि:शुल्क अध्ययन कराया जा रहा है। अभिलाषा संस्था से जुड़कर दिव्यांग बच्चों की सेवा में लगे हुए हैं। उनके तमाम सेवाभावी कार्यों को देखते हुए दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज बाजपेयी को छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा है।

READ ALSO  SING FORUM में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर CM साय ने की चर्चा, निवेशकों को दिया सहयोग का भरोसा

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव, राज्योत्सव 2025

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins