छत्तीसगढ़

CG : रिटेंशनधारियों को 1 दिसम्बर 2025 से किराये में मिलेगी रियायत …

By kadwaghut|04 Nov 2026, 3:51 PM
f X W

बीएसपी के एजीएम टीएसडी ने जारी किया सर्कुलर

भिलाई । बीएसपी के रिटेंशनधारियों को 1 दिसंबर 2025 से ही किराये में रियायत मिलेगी। उन्हें उसी तारीख से 6 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह की दर से किराया लगेगा। थर्ड पार्टी यानी तृतीय पक्ष को भी 6 रु. की दर से ही किराया लगेगा जो वर्तमान में 8 रु. है।

ज्ञात हो कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास में उच्च स्तरीय बैठक में बीएसपी मैनेजमेंट ने रिटेंशनधारियों के किराये को 24 के प्रति वर्गफीट से कम कर 06 रु. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह करने पर सहमति दे दी थी। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि 6 रु की दर को कब से लागू किया जाएगा। 2 नवम्बर को नगर सेवाएं विभाग के एजीएम सोमेश द्विवेदी ने तत्संबंध में एक सर्कुलर जारी कर दिया। इसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि 1 दिसंबर 2025 से ही 6 रु. की दर से किराया लगेगा। थर्ड पार्टी को भी उसी तारीख से 6 रु. की दर का लाभ मिलेगा। सर्कुलर के हिसाब से यह भी माना जा रहा है कि जिन लोगों ने बढ़ी हुई दर से किराये की राशि जमा की है उनकी अतिरिक्त राशि समायोजित की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सुकमा में बस्तर फाइटर्स के 375 पदों पर बंपर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया ...

Related Articles

2

Back to top button