छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना…

By kadwaghut|06 Sep 2026, 5:04 PM
f X W

प्रधानमंत्री आवास योजना

Advertisement
Advertisement

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमर सिंह उईके भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में जीवन बिता रहे हैं।

   अमर सिंह उईके बताते हैं कि उनकी उम्र 45 वर्ष है। उनका परिवार लंबे समय से मिट्टी की कच्ची दीवार और खपरैल वाले घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में कच्चे घर में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आमदनी के चलते अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।

इसी दौरान उन्हें नगरपालिका द्वारा आयोजित वार्ड शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय में जाकर योजना की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और 29 वर्गमीटर क्षेत्र में 3.05 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से उनका पक्का मकान तैयार हुआ। इसमें केंद्रांश 1.50 लाख रुपये, राज्यांश 0.76 लाख रुपये तथा हितग्राही अंश 0.79 लाख रुपये शामिल है।

पक्का घर बनने के बाद अमर सिंह उईके और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें बारिश और मौसम की परेशानियों की चिंता पहले जैसी नहीं रहती। सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को मानसिक शांति और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।

अमर सिंह उईके कहते हैं कि पक्का घर हमारे लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारा वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के साथ नगरपालिका का आभार व्यक्त करता हूं।
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दीवान भेड़ी में 3 ट्रक एक साथ सड़क पर फंसे, 6 घंटे आवाजाही प्रभावित रही…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins