kadwaghut logo final
राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी | गढ़वाल समाज मंडल राजनांदगांव की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अगस्त को हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को नई दिशा देना और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करने के साथ-साथ नए अध्यक्ष का चुनाव करना था।
बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान समाज के सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द्र, भाईचारे और एकजुटता का परिचय दिया। बिना किसी मतदान या विरोध के सर्वसम्मति से संतोष गढ़वाल को गढ़वाल समाज मंडल राजनांदगांव के नए अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया। संतोष गढ़वाल लंबे समय से समाज के उत्थान और विकास के कार्यों में सक्रिय रहे हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...
