छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दीवान भेड़ी में 3 ट्रक एक साथ सड़क पर फंसे, 6 घंटे आवाजाही प्रभावित रही…

By kadwaghut|03 Sep 2026, 10:55 AM
f X W

राजनांदगांव , दीवान भेड़ी में एक साथ 3 ट्रक सड़क में फंस गए। इसके बाद यातायात करीब 6 घंटे तक जाम रहा। किसान समृद्ध राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुमडीबोड पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दी।

चौकी प्रभारी धनीराम नारंगे टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। यातायात बहाल कराने प्रयास किया। सड़क मार्ग दुरुस्त होने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत गिट्टी की व्यवस्था कराई गई।

ग्रामीणों ने सड़क का जल्द चौड़ीकरण और डामरीकरण करने की मांग करते आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर कुशल सिंह राजपूत, शरद साहू, हेमनाथ साहू, देवेन्द्र साहू, कमलेश पटेल मौजूद थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कृषक उन्नति योजना से प्यारे लाल को मिली खेती में संबल ...

Related Articles

Back to top button