kadwaghut logo final
डोंगरगांव , तहसील साहू संघ डोंगरगांव और तहसील अध्यक्ष शिवराम साहू के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र साहू संघ घोरदा के कर्मा सांस्कृतिक भवन में परिक्षेत्र के अधीनस्थ 15 ग्राम इकाई के समस्त पदाधिकारियों की कार्यशाला हुई। उन्मुखीकरण व सामाजिक सुदृढ़ता के उद्देश्य को लेकर सामाजिक नियमावली पर परिचर्चा, संस्कार पर चर्चा की गई। प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू मुख्य आतिथि थे। अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष नोबल साहू की।
प्रमुख अतिथि रायपुर शहर जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, गिरधर साहू, कमल साहू, राजनांदगांव जिला महामंत्री नीलमणि साहू, जिला प्रभारी चुम्मन साहू, छगन साहू, छुरिया तहसील अध्यक्ष चुरामन साहू थे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र ने कहा कि समाज उत्थान के लिए समाज में व्याप्त आडंबर और कुरीतियों को दूर करने की जिम्मेदारी हमारी है।
समाज के एक-एक सदस्य से लेकर महिलाओं की भागीदारी से सामाजिक संगठन को बल मिलता है। जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, मदन साहू, रामप्रकाश साहू, चुम्मन साहू और चुरामन साहू, सुरेन्द्र साहू, कोमल साहू सभी ने सामाजिक नियमावली के पालन व उच्च इकाई के सूचना प्रसारण को विधिवत सभी इकाइयों तक पहुंचाने, पदाधिकारी की भूमिका से अवगत कराया गया। स्वागत भाषण परिक्षेत्र अध्यक्ष चुनेश्वर साहू और कोषाध्यक्ष भैया लाल साहू व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन उपाध्यक्ष लविंद्र साव और आभार प्रदर्शन संरक्षक चेतन दास साहू ने किया।
विशेष सहयोग परिक्षेत्र सचिव हिरदे राम साहू व राजेंद्र साहू, बलीराम साहू,भूषण साहू का रहा। कार्यक्रम में नगर साहू संघ अध्यक्ष कौशल साहू, संगठन सचिव कोमल साहू, गुमान साहू,गिरीश साहू, कोकपुर उपाध्यक्ष हेमंत साहू, गुलाब साहू, भारत साहू, रुपचंद साहू, खेमलाल साहू, खरगेश साहू, यादराम साहू, तीरथ साहू, छबीलाल साहू, मेहेतराम साहू,भीखम साहू, राजेश साहू, कुमान लाल साहू, उत्तम साहू, राजेश साहू, बसंत साहू मौजूद थे।
