छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खराब होने के बाद बीच रास्ते में खड़े ट्रक से 23 गौवंशों को किया बरामद…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 12:19 PM
f X W

डोंगरगांव , डोंगरगांव नगर से होकर महाराष्ट्र की ओर गौवंशों की तस्करी बेधड़क जारी है। व्यस्ततम मार्ग गौरव पथ पर पशु क्रूरता का एक बेहद अमानवीय मामला सामने आया है। यहां बीच रास्ते में एक ट्रक के खराब होने के बाद ड्राइवर उसे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। ट्रक के अंदर बेजुबान गौवंश को बेहद बेरहमी से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

Advertisement
Advertisement

नगर के मैकेनिकों, ड्रायवरों, गौसेवकों और स्थानीय पत्रकारों की मदद से स्थानीय पुलिस ने गनेरी गौशाला पहुंचाया। ज्यादा से ज्यादा गौवंशों को भरने के लिए इस ट्रक के अंदर दो मंजिलें या पार्टीशन बनाया गया था जिसमें 23 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। काफी देर तक गौरव पथ के व्यस्ततम मार्ग पर लावारिस खड़े ट्रक को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ।

बगैर चाबी के व्यस्ततम मार्ग पर खड़े इस गौवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने गौशाला तक पहुंचाया और वहां उतारने पर 22 गौवंश काफी गंभीर हालत में मिली जबकि एक मृत हो चुकी थी। पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमएच 30 बीडी 1095 को जब्त कर लिया है और नंबर प्लेट व चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक की तलाश की जा रही है। फरार ड्राइवर, अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ जुर्म दर्ज किए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 458 मरीजों को मिला परामर्श, 100 औषधीय पौधों का किया गया रोपण

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins