मध्य प्रदेशराज्‍य

दीपावली से पहले विस्फोटक सामग्री पर कार्रवाई, 57 कार्बाइड गन जब्त; जांच में जुटा प्रशासन

By Admin|23 Oct 2026, 10:56 PM
f X W

ग्वालियर

दीपावली एवं अन्य उत्सवों के दौरान खतरनाक उपकरणों और विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, क्रय-विक्रय तथा उपयोग पर प्रतिबंध के पालन में जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में संयुक्त कार्रवाई की।

मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स सील

ग्वालियर शहर में एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सिरोल रोड, मुरार स्थित शिव नगर की मां पीतांबरा स्टील ट्रेडर्स से 57 कार्बाइड गन और 5 पैकेट पोटाश जब्त किए गए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने संबंधित दुकान को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान शहर के अन्य बाजारों में भी विभिन्न दलों ने छापामार जांच कर कार्बाइड गन और खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की उपलब्धता की पड़ताल की। इसी क्रम में भितरवार में भी एसडीएम राजीव समाधिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिहार में खेती की लागत घटाने की तैयारी, 38 जिलों के किसानों को उन्नत बीज पर सब्सिडी; जानें आवेदन प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button