छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, 48 घंटे से बारिश, आज भी अलर्ट…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 11:07 AM
f X W

भादो महीने की शुरुआत रि​मझिम बारिश से हुई है। दो दिनों से लगातार हल्की बारिश हो रही है। यह स्थिति पूरे जिले में बनी हुई है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश की गतिविधि अगले चार दिन बनी रह सकती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके अलावा तीन अलग-अलग सिस्टम भी मजबूत स्थिति में हैं। जिसके असर से बारिश हो रही है। यह स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। बारिश का अधिक असर मध्य और उत्तर छग में रह सकता हैं। इधर पहले जून से अब तक जिले में 723 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। यह इन दिनों की बारिश के बराबर हैं। वहीं सीजन की कुल बारिश का 70 फीसदी है।

अगस्त में 225 मिमी बारिश, औसत से कम इस बार अगस्त की बारिश बीते सालों की तुलना में कमजोर रही है। अगस्त में अब तक महज 225 मिमी. बारिश ही दर्ज की गई है। जबकि बीते पांच साल में औसत 340 मिमी. बारिश अगस्त में दर्ज होती है। हालांकि इस बार जुलाई में अधिक बारिश दर्ज हुई। इसके चलते औसत बारिश के आंकड़े बेहतर बने हुए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कवर्धा में 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति ...

Related Articles

Back to top button