छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

मार्कशीट विवाद बढ़ा: अलग-अलग परिणाम मिलने पर शिक्षा विभाग हुआ सख्त

By Admin|27 Nov 2025, 6:46 PM
f X W

बिलासपुर

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सरकंडा के एक छात्र के मार्कशीट में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। वर्ष 2006 की परीक्षा के लिए जारी छात्र रवि कुमार यादव के दो अंक सूची में अलग-अलग परीक्षाफल दर्ज किए गए हैं। इस गंभीर लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित प्राचार्य को तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की रिपोर्ट कलेक्टर और संचालक स्कूल शिक्षा को भी भेज दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार, वर्ष 2006 की पूर्व माध्यमिक परीक्षा की जिला स्तरीय अंकसूची में उल्लेख है कि रवि कुमार यादव नियमित परीक्षार्थी के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा के परीक्षा केंद्र में शामिल हुआ था। इसकी अंक सूची से संबंधित जानकारी DEO कार्यालय को प्राप्त हुई, जिसमें जारी दो प्रमाण पत्रों में स्पष्ट भिन्नता पाई गई है।

पहली बार जारी प्रमाण पत्र में परीक्षाफल पूरक दर्शाया गया है, जबकि दूसरी बार जारी प्रमाण पत्र में परीक्षाफल अनुपस्थित दर्शाया गया है।

डीईओ ने छात्र रवि कुमार यादव क्र./3411, अनुक्रमांक 3066 के दो बार जारी प्रमाणपत्र में भिन्नता के संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए वास्तविक स्थिति से कार्यालय को तत्काल अवगत कराने को कहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : श्याम बाई के परिवार के लिए महतारी वंदन योजना की राशि मददगार साबित हो रहा है

Related Articles

Back to top button