छत्तीसगढ़

CG : मां की साड़ी को मौत का फंदा बनाकर झूली बेटी, सदमे में परिवार …

By lokesh sharma|26 Feb 2026, 12:55 PM
f X W

खैरागढ़। जिले के खैरागढ़ ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात लगभग 8 बजे की है।

Advertisement
Advertisement

छात्रा ने पहले अपने पिता को चाय बनाकर दी। इसके बाद “मैं पढ़ाई करने जा रही हूं” कहकर वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ समय बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो छात्रा अपनी मां की साड़ी के सहारे कमरे के मेयार (छत की लकड़ी) से बने फंदे पर लटकी हुई थी।

सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  दंतेवाड़ा के शिक्षक कैलाश देवांगन का बिजली बिल हुआ शून्य, पा रहे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins