राजनांदगांव , जिले में हुई अच्छी बारिश और बेहतर जलभराव के बीच जलाशयों से फिर पानी छोड़ा गया है। रविवार को चार जलाशयों से 6510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे शिवनाथ और दूसरी नदियों का जलस्तर फिर बढ़ गया है।
शुक्रवार-शनिवार को जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। जलाशयों के कैचमेंट एरिया में भी बेहतर बारिश दर्ज की गई। जिससे जलभराव बढ़ गया। इसे देखते हुए मोंगरा बैराज से 1 हजार क्यूसेक, घुमरिया जलाशय से 120 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 4570 क्यूसेक और खातूटोला बैराज से 820 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
इसके पहले भी जलाशयों से 15 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था। सभी प्रमुख जलाशयों में 70 फीसदी से अधिक जलभराव की स्थिति है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 12 अगस्त तक जिले के कई हिस्सों में बारिश संभव है।
अगली खबर लोड हो रही है...
