राजनांदगांव : छात्राओं को मिली साइकिल की करानी पड़ रही मरम्मत…
राजनांदगांव | शासन की निशुल्क साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं की पढ़ाई आसान बनाना है, लेकिन कई छात्राओं को मिली साइकिलें कुछ महीनों में खराब होने लगी हैं।
ब्रेक, चेन, पैडल और टायर की खराबी के कारण बार-बार मरम्मत करानी पड़ रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है। साइकिलों की गुणवत्ता की जांच कराने और वारंटी अवधि में निशुल्क मरम्मत की मांग उठ रही है।
