छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अंडरब्रिज निर्माण : ओवरब्रिज से भारी वाहनों की आवाजाही बैन…

By kadwaghut|07 Nov 2026, 10:32 AM
f X W

राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने निर्माणाधीन स्टेशन पारा रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है। जन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रख राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी 329A) से दुपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन पर आगामी आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यहां से केवल दो पहिया वाहनों की आवाजाही होगी। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम और हादसों से राहत मिलेगी।

कलेक्टर ने निरीक्षण कर जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज से दुपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक पूर्णत: प्रतिबंधित करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस और यातायात विभाग को वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक असुविधा न हो तथा निर्माण कार्य सुरक्षित ढंग से संपन्न हो।

निर्माणाधीन लेवल क्रॉसिंग 460 (स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज) का 6 नवंबर को संबंधित विभागों ने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के अंतर्गत बॉक्स पुशिंग का कार्य 1 नवंबर से प्रारंभ किया गया है। बताया गया कि उक्त कार्य 30 दिसंबर तक पूर्ण होने की संभावना है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ पर नई खोज, इतिहास के आधार पर बदलेगा रूट

Related Articles

2

Back to top button