छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पेंशन अदालत में शामिल होने का मौका, 20 तारीख तक कर सकेंगे आवेदन…

राजनांदगांव | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में वर्ष 2026 की चतुर्थ तिमाही पेंशन अदालत 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक के सभा नागपुर में ऑफलाइन होगी। नागपुर मंडल से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के पेंशन से जुड़े मामलों का निराकरण होगा।
इसमें अधिवर्षिता से रिटायर कर्मचारी, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कर्मचारी, मृत रेल कर्मियों के पात्र आश्रित भी अपनी शिकायत रख सकेंगे। इच्छुक सेवानिवृत्त रेलकर्मी या पात्र आश्रित निर्धारित प्रारूप में आवेदन की दो प्रतियां बनाकर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कार्यालय में अंतिम तिथि 20 नवंबर तय तक आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर लोड हो रही है...




