छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : एमडी ठाकुर राज्य अजजा आयोग के उपाध्यक्ष बने…

राजनांदगांव | राज्य शासन ने राजनांदगांव जिले के ग्राम छुरिया डोंगरी निवासी मंगलदास ठाकुर को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किया गया है।
मंगलदास ठाकुर के मनोनयन को जिले के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व माना जा रहा है। वे अब राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में जनजातीय समुदाय से जुड़े मामलों में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
अगली खबर लोड हो रही है...




