मध्य प्रदेशराज्‍य

श्योपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, घायल मजदूरों में मचा चीख-पुकार

By Admin|17 May 2026, 1:46 PM
f X W

 श्योपुर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आवदा थाना इलाके के भोजका गांव के पास तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 40 मजदूर घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम खत्म करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 6 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्कूल-कॉलेजों के अनुदान पर शिक्षा विभाग सख्त, रामगढ़ समेत 5 जिलों ने किया भुगतान; बाकी को 3 दिन की मोहलत

Related Articles

Back to top button