छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बारात छोड़कर लौट रहा युवक हादसे का शिकार, खड़े हाईवा से भिड़ी स्कॉर्पियो

By kadwaghut|09 May 2026, 11:39 PM
f X W

राजनांदगांव/डोंगरगढ़।डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अछोली दुर्गा मंदिर के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार पटेल पिता राम जी पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नागतराई वार्ड नंबर 07 थाना डोंगरगढ़ के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार पटेल दिनांक 08 मई को अपनी स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 08 BG 2127 से डोंगरगढ़ से बारात लेकर राजनांदगांव गया था। बारात छोड़ने के बाद वह वापस घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में खाना ढाबा के पास चाय पीने के बाद वह नागतराई लौट रहा था।

इसी दौरान ग्राम अछोली दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड पर हाईवा वाहन क्रमांक CG 08 AR 9963 खड़ा था। आरोप है कि हाईवा चालक ने वाहन को बिना किसी सांकेतिक सूचक के लापरवाहीपूर्वक सड़क पर खड़ा कर दिया था। इसी कारण स्कॉर्पियो वाहन खड़े हाईवा के पीछे जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक विजय कुमार पटेल को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव को वाहन से बाहर निकाला गया।

read also : राजनांदगांव ब्रेकिंग: मनगटा के रिसॉर्ट में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत

मृतक के भाई अजय कुमार पटेल पिता राम जी पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी नागतराई ने थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 50/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

READ ALSO  CG : क्रोध पर विजय पाने के लिए मन में हो क्षमा भाव : मुनि संवेगरत्न सागर…

प्रथम दृष्टया मर्ग जांच में हाईवा चालक के विरुद्ध लापरवाही पाए जाने पर धारा 285, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

read also : राजनांदगांव: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins