छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव ब्रेकिंग: मनगटा के रिसॉर्ट में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के मनगटा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक रिसॉर्ट में करंट लगने से लगभग 13 से 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक रिसॉर्ट में स्विमिंग पूल के पास लगी झालर/लाइटिंग में करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में बालक आ गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि करंट कैसे फैला और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर लापरवाही हुई।

वहीं इस घटना ने रिसॉर्ट और स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: Rajnandgaon: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के नाम पर 21 लाख की कथित ठगी, आयोजक समिति की शिकायत पर दिनेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज ….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button