
राजनांदगांव: सोमनी में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत
राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान डोमेंद्र बघेल, पिता ईश्वर बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोमनी, राजनांदगांव और नीलकमल निषाद, पिता संतोष निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी सोमनी, राजनांदगांव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि देर शाम मौसम खराब होने और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दोनों युवक आ गए। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं रहने की अपील की जा रही है।
read also: राजनांदगांव ब्रेकिंग: मनगटा के रिसॉर्ट में करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत*
