छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : असिस्टेंट मेसन कोर्स में 60 महिला हितग्राहियों को दिया जा रहा नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण…

By kadwaghut|13 Dec 2025, 11:55 AM
f X W

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी सांकरा, सोमनी, राजनांदगांव में असिस्टेंट मेसन कोर्स में 60 महिला हितग्राहियों को नि:शुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। जिसके प्रायोजक विभाग श्रम विभाग राजनांदगांव हैं। प्रशिक्षणरत हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिवस में प्रतिदिन 200 रूपए के मान से मानदेय श्रम विभाग राजनांदगांव द्वारा प्रदाय किया जायेगा। असिस्टेंट मेसन कोर्स में प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात् हितग्राहियों को गांवों व शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बनने वाले मकानों में कार्य करने के लिए उन्हें रोजगार व स्वरोजगार प्रदाय किया जाएगा। जहां पर उनको उचित मजदूरी प्राप्त हो सके। इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को उनके इच्छानुरूप नि:शुल्क आवासीय व गैर आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाना है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महासमुंद में समूह की दीदियां गढ़ रहीं संकल्प के दीये ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins