छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिक्षकों की कमी दूर करने 140 प्राइवेट ट्यूटर, इसी सप्ताह 120 स्कूलों में तैनाती …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 10:54 AM
f X W

राजनांदगांव | जिले के सरकारी स्कूलों में अब प्राइवेट ट्यूटर व्यवस्था लागू होने जा रही है। लंबे समय से अटकी फाइल पर गुरुवार को अंतिम मंजूरी मिल गई। इसी सप्ताह जिले के 120 स्कूलों में 140 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट ट्यूटर के रूप में रखने की तैयारी है। विभाग ने 114 स्कूलों में 135 ट्यूटर की जरूरत चिन्हित की थी, लेकिन शिक्षकों की लगातार जारी तबादला सूची के कारण जरूरत और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने कहा िक प्राइवेट ट्यूटर को नियमित शिक्षक की तरह पदस्थ नहीं किया जाएगा। उनसे स्कूल में निर्धारित विषय के कालखंड में अध्यापन कराया जाएगा। प्राथमिक स्कूल के ट्यूटर को 4 हजार, मिडिल में 5 हजार, हाई व हायर सेकेंडरी में 6 हजार मासिक मानदेय मिलेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धमतरी के धुमा में जिले के पहले मॉडल बालिका शौचालय का लोकार्पण

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins