छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में होलिका दहन 2 को, 3 को चन्द्रग्रहण के कारण मंदिर के पट रहेंगे बंद

By kadwaghut|01 Mar 2026, 6:57 PM
f X W

राजनांदगांव। मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी नगर की सेवाभावी संस्था बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा बर्फानी आश्रम परिसर में 2 मार्च सोमवार की मध्य रात्रि पश्चात होलिका दहन किया जाएगा एवं 3 मार्च मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते मंदिर के पट संध्या ग्रहण समाप्ति तक बंद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि मां काली स्वरूपनी पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू पर्व में से एक फागुन मास की पूर्णिमा पर पड़ने वाली होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को मध्य रात्रि पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया जाएगा। आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहाद्र का यह पर्व फागुन की मस्ती व रंग गुलाल के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक फाग गीतों के माध्यम से लोक कलाकार व बैगा ग्रुप के सदस्य इस अवसर पर ढोल नगाड़ों के साथ फाग गीतों की प्रस्तुति भी देते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, कुलबीर सिंह छाबड़ा, सूरज जोशी, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, लीलाधर सिंह के अलावा आसपास के मोहल्लेवासी व श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहेंगे।

चंद्रग्रहण पर मंदिर के पट बंद रहेंगे

देश में पहचान बना चुकी मां काली स्वरूपनी पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ के तीनों तलों में विराजमान देवी देवताओं के साथ ही रामदरबार एवं पारेश्वर महादेव व श्री बर्फानी दादा के मंदिरें के पट 3 मार्च मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण प्रात: आरती पूजन पश्चात सुतक प्रारंभ 9 बजे से चंद्रग्रहण समाप्ति संध्या 7 बजे तक बंद रहेंगी। इसके पश्चात देवी देवताओं का गंगाजल व शुद्ध जलों से स्नान ध्यान करने के पश्चात आरती पूजन की जाएगी।

READ ALSO  शादीशुदा या तलाकशुदा बेटी को अनुकंपा नौकरी से वंचित करना गलत, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

Read Also: CG : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर 32 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins