छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : थमी बारिश तो उमस बढ़ी, इधर रोपाई में तेजी …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 12:59 PM
f X W

राजनांदगांव l जुलाई के शुरुआती दिनों में हुई तेज बारिश के बाद बादल छंट गए हैं। जिले में बीते पांच दिनों से बारिश थमी हुई है। आसमान साफ होने से तेज धूप की स्थिति है। दिन का तापमान भी 35 डिग्री के पार हो गया है। इससे गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने लगी है।

Advertisement
Advertisement

हालाकि मौसम विभाग ने 15 जुलाई के बाद ​बारिश में वृद्धि के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि बारिश को लेकर सिस्टम मजबूत बना हुआ है। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम ही होगी। इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश में कमी आई है। लेकिन दो द्रोणिका सक्रिय है। इससे 15 जुलाई के बाद बारिश की गति​िवधि बढ़ेगी। इधर बारिश पर लगे ब्रेक ने किसानों से लेकर आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। हालांकि इन दिनों रोपा और बोनी का काम तेजी से जारी है। नदियों में ही जलस्तर बेहतर है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CM साय के निर्देश पर जशपुर में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 6.20 किमी मार्ग पर खर्च होंगे 6.30 करोड़+

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins