छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव ने बिलासपुर को आठ विकेट से हराया, अग्नि ने 3 लिए…

By lokesh sharma|03 May 2026, 11:55 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा बिलासपुर में आयोजित सीनियर वर्ग एलीट ग्रुप अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव ने बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में विकल्प तिवारी की आक्रामक बल्लेबाजी और आरिन द्विवेदी की प्रभावी गेंदबाजी निर्णायक रही।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी राजनांदगांव की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बिलासपुर के बल्लेबाजों ने शुरुआती 9 ओवर में ही 92 रन जोड़ दिए और केवल दो विकेट गंवाए। एक समय मुकाबला पूरी तरह बिलासपुर के पक्ष में जाता दिख रहा था। इसी दौरान कप्तान दीपक यादव ने अनुभवी ऑफ स्पिनर आरिन द्विवेदी को गेंद सौंपी। आरिन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और बिलासपुर की पारी की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया। लगातार विकेट गिरने के दबाव में बिलासपुर की पूरी टीम 154 रन पर सिमट गई। राजनांदगांव की ओर से रोहन टांक और दीपक यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रासेयो शिविर में योग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने दी गई प्रेरणा...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button