छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: महिला की हत्या से सनसनी, घरेलू विवाद की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस

By lokesh sharma|07 Nov 2026, 11:49 PM
f X W

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर-शांति नगर इलाके में एक महिला की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृत महिला की पहचान पूनम शेंडे के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। महिला की मौत के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही csp सत्यप्रकाश तिवारी एवं चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में पुलिस अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट! बारदानों और फसल सर्वे की समीक्षा ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button