छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी के बीच जल संकट से निपटने की तैयारी, नई टंकी खुली; टुल्लू पंप पर कार्रवाई के संकेत

By Admin|13 Mar 2026, 7:41 PM
f X W

बालोद

Advertisement
Advertisement

मार्च का महीना आधा बीतते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसी भीषण गर्मी में पानी संकट से निपटने के लिए बालोद नगर पालिका ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली ने इस गर्मी में पानी की कोई समस्या न होने का आश्वासन दिया है।

नगर पालिका ने खराब पानी के टैंकरों की मरम्मत करवा ली है। शहर में एक नया पानी टंकी भी आम जनता के लिए खोला जा रहा है। इससे वार्ड क्रमांक 14 और 15 सहित प्रमुख क्षेत्रों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। कुंदरू पारा के नए पानी टंकी का परीक्षण शुरू हो चुका है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि पेयजल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उन्होंने टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मीडिया के सामने जल्द ही बड़ी कार्रवाई की बात कही। टुल्लू पंप से पेयजल व्यवस्थाएं बाधित होती हैं। एक जगह पानी की चोरी से दस घर प्रभावित होते हैं।

टुल्लू पंप पर कड़ी कार्रवाई
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट किया कि टुल्लू पंप लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक टीम भी बनाई गई है जो जल्द ही मैदान में उतरेगी। उन्होंने जनता से टुल्लू पंप का उपयोग बंद करने की अपील की है। कार्रवाई के तहत नल कनेक्शन काटने के साथ-साथ जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है।

अन्य जल स्रोतों पर निर्भरता
बालोद नगर पालिका जलावर्धन योजना के तहत जलाशय से पानी प्राप्त करती है। गर्मी में जलाशय का जल स्तर कम हो जाता है क्योंकि इसका उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और उद्योगों के लिए भी होता है। इसलिए नगर पालिका ने जलाशय पर निर्भरता कम की है। भूमिगत जल स्रोतों की मरम्मत कर उन्हें सक्रिय कर दिया गया है।

READ ALSO  CG : संकल्प अभियान के तहत देमार क्लस्टर में जेंडर सभा एवं आम सभा का आयोजन…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins