छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तेज आंधी में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, बड़ा हादसा टला…

By kadwaghut|28 Jun 2026, 12:22 PM
f X W

रायपुर । राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम तेज हवा और आंधी के बीच तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड अचानक गिर गई। घटना के समय वहां महिलाएं, बच्चे और कई लोग मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के दबाव से पार्किंग शेड का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक-दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज हवा को हादसे की वजह माना गया है।

रेस्टोरेंट प्रबंधन ने क्षतिग्रस्त वाहनों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्किंग शेड का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुरूप था या नहीं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बाल सुधार गृह में हंगामा कर फरार हुए 6 अपचारी बालक, गार्ड को बंधक बनाने का आरोप

Related Articles

Back to top button