छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नाम-सरनेम में मात्रा की गलती होने पर भी ई-केवाईसी में आएगी दिक्कत!..

By kadwaghut|18 Oct 2026, 10:31 AM
f X W

राजनांदगांव , बिजली उपभोक्ताओं के आधार कार्ड और बिजली कंपनी के रिकार्ड में दर्ज नाम और सरनेम में मामूली मात्रा की गलती रही तो भी ई-केवाईसी होगी। लेकिन नाम और सरनेम में कोई बड़ा बदलाव करना है तो पहले आधार कार्ड में इसे सुधार कराना होगा तभी ई-केवाईसी होगी।

बिजली कंपनी ने इसके लिए मोबाइल एप, रीडर्स द्वारा और बिजली कंपनी में स्वयं आवेदन कर ई-केवाईसी कराने का विकल्प लिया है। नाम, सरनेम अलग होने से ऑनलाइन ई-केवाईसी कराने में समस्या आ रही है। बिजली कंपनी ने बिजली मीटर किसके नाम पर है, असली पात्र परिजन इसका उपयोग कर रहे हैं या नहीं इसकी पहचान करने एक सितंबर से ई-केवाईसी शुरू की है।

बिजली उपभोक्ताओं की असली पहचान करने, इसका सत्यापन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे में मामले सामने आ रहे है जिसमें पिता के नाम मीटर कनेक्शन है और उनका निधन हो चुका है। ऐसे में परिजनों के नाम पर मीटर ट्रांसफर होंगे। इसमें आधार कार्ड में नाम, सरनेम अलग होने से ई-केवाइसी नहीं होने की समस्या सामने आ रही है। मृतक के परिवार का सदस्य जिसके नाम पर मीटर ट्रांसफर करना है, बिजली कंपनी से मिला फार्म भर कर जमा करना होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Raipur News: खेल मैदान में निजी विज्ञापन होर्डिंग लगाने का विरोध, सुरक्षा मानकों को लेकर नाराजगी

Related Articles

Back to top button