छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : गौ हत्या मामला : नागपुर और नांदगांव में बेचते थे मांस, 11 आरोपी गिरफ्तार…

By kadwaghut|18 Oct 2026, 10:37 AM
f X W

राजनांदगांव , गौरी नगर में गाय का सिर काटकर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने वाली उसकी पत्नी और बेटी सहित गौ मांस खरीदने और बेचने में सहयोग करने वाले कुल 11 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

गौरी नगर में दो जगहों पर गायों के कटे सिर मिले थे। उसके बाद बवाल मचा। हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम ऊर्फ कनवा को गिरफ्तार किया गया। जो मूलत: नागपुर का रहने वाला है। गौरी नगर में किराए के मकान में कुछ समय से रह रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अब्दुल ने आधी रात घुमंतू मवे​िशयों को निशाना बनाया। उसे तालाब की ओर हांकते ले गया। वहां गाय को हलाल करने के बाद शरीर के हिस्से को घर लाया। मांस को छोटे टुकड़े बनाने में उसकी पत्नी अंजुम बेगम और नाबालिग बेटी ने भी सहयोग किया।

पुलिस ने गौ मांस के खरीदी बिक्री में शामिल रहे गौरी नगर निवासी सलमान खान, मोहम्मद साकीर खान, स्टेशन पारा निवासी मोईन गौरी, कसाई पारा निवासी आरिफ कुरैशी, गौरी नगर के सलीम अख्तर, स्टेशन पारा के सैयद नदीम, शंकरपुर निवासी मोहम्मद सिराज और गौरी नगर निवासी मोहम्मद तौहिद रजा खान को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी गौ मांस की बिक्री नागपुर तक करता था। जिससे जुड़ नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आरोपी गौ मांस के दावत में भी शामिल रहे हैं।

मुस्लिम समाज ने भी गौ हत्या के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शनिवार सुबह मुस्लिम समाज के पदाधिकारी और सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गौ हत्या को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

READ ALSO  CG : बिटिया @Work के तहत स्कूली छात्राओं ने समझा सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज...

इस पूरे मामले में शिकायत और बवाल के बाद भी पुलिस की कार्रवाई सुस्त थी। गौ सेवकों ने व हिंदू संगठनों ने खुद गौरी नगर के अलग-अलग हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार निगरानी करते हैं। जिसमें संदिग्ध हरकत करते दिखे लोगों की डिटेल भी गौ सेवकों ने ली।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button