DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

By kadwaghut|21 Dec 2025, 11:51 AM
f X W

पल्स पोलियो अभियान- प्रथम दिवस 98.22 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त

रायपुर, पल्स पोलियो अभियान  का शुभारंभ लखन लाल देवांगन, केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन (वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री) तथा  संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम  के मुख्य आतिथ्य में नन्हें बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रानी धनराज कुवंर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी. के. सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पद्माकर शिन्दे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक राज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यामिनी बोडे एवं डॉ. अन्नपूर्णा बोडे, प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

इसके अतिरिक्त जिले के समस्त विकासखण्डों में भी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
मंत्री देवांगन ने पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने में सहयोग करें। 

जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत जिले में कुल 1578 टीकाकरण बूथ स्थापित कर टीकाकरण कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। साथ ही प्रत्येक पारा-मोहल्ला, चौक-चौराहा, बाजार एवं हॉट में भी 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने की व्यवस्था की गई। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। 

READ ALSO  मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर लक्षित 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1,72,423 शिशुओं के विरुद्ध 1,69,355 शिशुओं को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई, जिससे जिले की उपलब्धि 98.22 प्रतिशत रही। शेष छूटे हुए बच्चों को 22 एवं 23 दिसम्बर 2025 को कार्यकर्ता दल द्वारा गृह भ्रमण कर पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button