छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आत्मचिंतन के लिए रोज निकालें पांच मिनट, जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव: मौलिकप्रभ…

By kadwaghut|18 Oct 2026, 10:46 AM
f X W

राजनांदगांव , ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन में खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर के शिष्य मौलिकप्रभ सागर ने शनिवार को कहा कि हम इस दुनिया में टाइम पास करने नहीं आए हैं तो फिर क्यों समय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। यदि टाइम ऐसे ही बर्बाद करते रहे तो एक ऐसा टाइम भी आएगा कि हम स्वयं पास (मर) हो जाएंगे और हमको कुछ भी नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सोच और स्वच्छ ऊर्जा अपने लिए भी होनी चाहिए। आज हमें यह पता ही नहीं है कि हम इस दुनिया में क्यों आए हैं और क्या कर रहे हैं। हम यह सोच-विचार नहीं कर पा रहे हैं इसलिए हमारी आत्मा की स्थिति ऐसी हो रही है। सिर्फ पांच मिनट अपनी आत्मा के लिए दो तो आपका जीवन बदल जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आयुष्मान कार्ड से शीतल प्रसाद गेंड्रे को मिला नि:शुल्क उपचार...

Related Articles

Back to top button