छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 5 बेड की कैंसर यूनिट शुरू, कीमोथैरेपी सुविधा…

By kadwaghut|18 Oct 2026, 10:24 AM
f X W

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में पांच बेड की कैंसर केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया है। कैंसर के मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा मिलेगी। इसका प्रशिक्षण लेकर लौटे डॉक्टर सेवा देंगे। इलाज और कीमोथैरेपी कराने दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आईसीसीयू के पास 5 बेड के यूनिट खोली गई है। यह जिले के कैंसर मरीजों को राहत देने वाली खबर है। अब दवा पहुंचने के साथ यूनिट का शुभारंभ कर दिया गया है।सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया चार डॉक्टरों ने रायपुर से कीमोथैरेपी का प्रशिक्षण लिया है।

कैंसर पीडितों को कीमोथेरेपी कराने दूसरे शहरों में जाकर राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी। माह भर की दवा को स्टॉक किया गया है। वर्तमान में बालकों, मित्तल एवं मेकाहारा में कीमोथैरेपी की सुविधा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  जशपुर के ग्राम घुईटांगर के अनिमेष ने एशियन गेम्स की 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले में जीता कांस्य पदक

Related Articles

Back to top button