छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ आगमन से पूर्व अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के घर पहुंचे दिग्गी राजा…

By lokesh sharma|27 Feb 2026, 11:06 AM
f X W

राजनांदगांव , अविभाजित मध्‍यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बुधवार की रात डोंगरगढ़ प्रवास से पूर्व राजनांदगांव आगमन हुआ। वे यहां पूर्व मंत्री उमेश पटेल के साथ जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निवास पहुंचे। उनका काफिला यहां पहुंचते ही कांग्रेसियों ने आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं-समर्थको के जयकारों के बीच जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सभी का अभिवादन करते हुए दिग्विजय सिंह ने सभी से मुलाकात की।

Advertisement
Advertisement

अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री ने अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार से राजनीतिक चर्चा की। वे उनके परिवार से भी मिले। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान उन्‍होंने सभी को जन सरोकार की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सत्ता झूठ और प्रलोभन पर टिकी हुई है जिसके कई उदाहरण अब तक सामने आ चुके हैं। संगठन सृजन कार्यक्रम से कांग्रेस की ऊर्जा दोगुनी हुई है और इसका असर आने वाले चुनावों के नतीजे में साफ दिखेगा। गुरुवार की सुबह पूर्व मुख्‍यमंत्री ने डोंगरगढ़ में पहाड़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन किए। वे चंद्रगिरी तीर्थ भी पहुंचे जहां उन्‍होंने आचार्य विद्यासागर जी की समाधि के दर्शन कर उन्‍हें प्रणाम किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यों एवं 76वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीप जलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नान अध्यक्ष का पलटवार

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins