छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: पाताल भैरवी मंदिर के पास सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, कोई जनहानि नहीं

राजनांदगांव। शहर के पाताल भैरवी मंदिर के पास कृष्णा अस्पताल के समीप एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक ऑल्टो कार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को कृष्णा हॉस्पिटल के सामने खड़ा कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन मे नंबर प्लेट नहीं लगे होने की जानकारी सामने आ रही है
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
अगली खबर लोड हो रही है...



