छत्तीसगढ़रायपुर जिला

एसके रायपुर मैराथन 2026: सुबह 4.30 बजे फ्लैग ऑफ के साथ दौड़े दस हज़ार से अधिक धावक

By kadwaghut|02 Mar 2026, 7:34 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

स्वच्छता और साइबर सुरक्षा का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एसके रायपुर मैराथन

रणविजय की चीयरिंग के साथ 25 शहरों से शामिल हुए धावकों का रायपुर ने किया स्वागत

रायपुर | 1 मार्च 2026: रविवार की सुबह रायपुर की सड़कों पर ऐसा माहौल दिखाई दिया मानो पूरा रायपुर फिटनेस और खेल भावना के उत्सव में शामिल हो गया हो। संस्कृति युवा संस्था और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस और साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड के सहयोग से आयोजित एसके रायपुर मैराथन 2026 ने शहर को ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह से भर दिया। सुबह तड़के 4 बजे से ही शहर की इस भव्य आयोजन में 25 शहरों से आए 10000 धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।

एसके रायपुर मैराथन का फ्लैग ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस के आईजी बद्रीनारायण मीणा तथा इनकम टैक्स कमिश्नर श्रवण मीणा के साथ यूथ आइकन रणविजय ने किया। इस अवसर पर आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा सहित एसके फाइनेंस के नेशनल बिजनेस हेड प्रशांत चौरे उपस्थित रहे। आयोजन का विशेष आकर्षण रहे यूथ आइकन रणविजय जिन्होंने धावकों को चीयर कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर एसके फाइनेंस के नेशनल बिजनेस हेड प्रशांत चौरे ने कहा: “एसके रायपुर मैराथन जैसे आयोजन सिर्फ खेल तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और जागरूकता के लिए प्रेरित करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि रायपुर स्वस्थ और जिम्मेदार भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।”

इसी कड़ी में एसके रायपुर मैराथन के आयोजक और आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा ने सभी धावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा: “एसके रायपुर मैराथन 2026 में धावकों का उत्साह और ऊर्जा अभूतपूर्व रही। हमारी कोशिश रही कि प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले और सुरक्षित व व्यवस्थित वातावरण में वे अपनी दौड़ पूरी करें। यह आयोजन रायपुर की बढ़ती फिटनेस संस्कृति का मजबूत संकेत है।”

READ ALSO  CG : नेपाल 'महाप्रलय', छत्तीसगढ़ के 5 लड़कों को चाय ने बचाया, ऐसे टली मौत…

आयोजन के दौरान मैराथन के रूट पर ज़ुंबा, डांस तथा चीयरिंग ज़ोन भी बनाए गए तथा प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, जलपान केंद्र, ट्रैफिक प्रबंधन और स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था के चलते सभी दौड़ें समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न हुईं।

विभिन्न कैटेगरी के विजेता

प्रतियोगिता में 21 किमी पुरुष वर्ग
प्रथम: अजीत बेंदे, समय 1:08:18
द्वितीय: पुकेश्वर लाल, समय 1:08:20
तृतीय: विकास बिश्ने, समय 1:11:35

महिला वर्ग
प्रथम: चंद्रिका यादव, समय 1:28:02
द्वितीय: भीमेश्वरी ठाकुर, समय 1:31:05
तृतीय: रुक्मिणी साहू, समय 1:44:25

10 किमी पुरुष वर्ग
प्रथम: मनीष पाथे, समय 00:33:13
द्वितीय: लिलेश्वर, समय 00:33:15
तृतीय: साहिल कुमार, समय 00:35:43

10 किमी महिला वर्ग
प्रथम: बेदोमति यादव, समय 00:4:536
द्वितीय: लक्ष्मी, समय 00:46:08
तृतीय: लक्ष्मी, समय 00:47:52

आयोजकों ने विश्वास जताया कि एसके रायपुर मैराथन आने वाले वर्षों में फिटनेस, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ऊर्जा, अनुशासन और खेल भावना से भरपूर इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि रायपुर केवल आयोजन का शहर नहीं, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता हुआ शहर है। इस सफल आयोजन के साथ शहर में फिटनेस और जागरूकता की नई ऊर्जा देखने को मिली, जो भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरणा बनेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins