गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : आपकी पूंजी आपका अधिकार : 14.05 लाख रुपये की राशि वाले 66 निष्क्रिय खातों को सक्रिय किया गया…

By kadwaghut|15 Dec 2025, 4:55 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही,सरकार की विशेष पहल “आपकी पूंजी आपका अधिकार“ के तहत 10 वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को सक्रिय करने के लिए मुहिम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में आयोजित शिविर में 14 लाख 05 हजार रुपये की राशि वाले 66 निष्क्रिय खातों को सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही 5 लाख 50 हजार रुपए की राशि वाले 11 खातों के फॉर्म एकत्रित किए गए।

Advertisement
Advertisement

लीड बैंक एसबीआई शाखा पेंड्रारोड के मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र बघेल ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर में जिला अधिकारियों से सरकारी खातों को सुचारू रुप से और समय पर सक्रिय करने के लिए उन्हें सहयोग प्रदान करने कहा गया। शिविर में प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक, सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी धर्मेंद्र सोनी, जनपद सीईओ गौरेला शुभा मिश्रा, जनपद सीईओ पेंड्रा श्रीमती नम्रता शर्मा एवं एसबीआई बिलासपुर के सहायक महा प्रबंधक अविनाश सोनी सहित सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : भोपाल में आरआईई प्रशिक्षण लेंगी विजेता…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins